Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
25-Oct-2025 11:18 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज दूसरे दिन चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए। वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट की अपील करेंगे। प्रचार के लिए रवाना होने से पहले पटना में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता अब परिवर्तन चाहती है। लोग भ्रष्टाचार में डूबी सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने बिहार को गरीब बनाए रखा, अब उन्हें सत्ता से हटाना जरूरी है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एक भी कारखाना बिहार में नहीं खोला गया, जबकि सभी उद्योग गुजरात में लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास किया जा रहा है और वोट बिहार से मांगा जा रहा है।
तेजस्वी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार को लगातार बदनाम किया जा रहा है और नफरत की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी सकारात्मक बातें नहीं की जातीं। उनका कहना था कि सभी इन्वेस्टमेंट मीट, उद्योग और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गुजरात में ही बन रहे हैं, जबकि बिहार को पूरी तरह अनदेखा किया जा रहा है। इन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया, केवल बिहार को ठगने का काम किया है।
तेजस्वी ने आगे कहा कि जितना उन्होंने गुजरात को दिया, उसका एक प्रतिशत भी बिहार को नहीं दिया। जब उनसे मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सवाल पूछा गया तो तेजस्वी ने कहा कि अब उनका असली चेहरा सामने आ गया है। वे अति पिछड़ा विरोधी हैं और अति पिछड़ों से नफरत कर रहे हैं। जब से हमने मुकेश साहनी को उपमुख्यमंत्री घोषित किया है, तभी से उनकी बेचैनी बढ़ गई है।
प्रधानमंत्री की बिहार में होने वाली सभा पर टिप्पणी करते हुए तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार आएंगे, लेकिन जो वादे उन्होंने किए हैं, उन्हें पूरा नहीं करेंगे। आने वाले समय में उनकी बेचैनी को जनता दूर कर देगी। खगड़िया में सभा रद्द होने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने इसे तानाशाही करार दिया।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना