ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

विजय सिन्हा के दो EPIC मामले में तेजस्वी का बड़ा हमला: साबित हो गया कि SIR फर्जीवाड़ा है, डिप्टी CM पर कब होगी कार्रवाई

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर आरोप लगाया कि उनका नाम SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज है और उनके पास दो अलग-अलग ईपिक कार्ड हैं। तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पारदर्शी जांच की मांग की।

10-Aug-2025 11:17 AM

By FIRST BIHAR

PATNA: चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का नाम दो विधानसभा क्षेत्रों में शामिल होने और उनके पास दो वोटर आईडी कार्ड EPIC होने के मामले पर सियासी तूफान मच गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इस खुलासे ने चुनाव आयोग और सरकार पर हमला बोलने का बड़ा मौका दे दिया है. तेजस्वी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तीखा हमला बोला.


विजय सिन्हा पर तेजस्वी का हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को प्रेस वार्ता कर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी गड़बड़ी हुई है और इसके सबसे बड़े उदाहरण खुद उपमुख्यमंत्री हैं, जिनका नाम दो अलग–अलग विधानसभा क्षेत्रों में दर्ज है।


तेजस्वी ने कहा कि विजय कुमार सिन्हा का नाम पटना और लखीसराय दोनों जगहों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल है। पटना के बूथ संख्या 405 में क्रम संख्या 757 पर उनका नाम दर्ज है, जिसका ईपिक कार्ड नंबर AFS0853341 है। वहीं, लखीसराय के बूथ संख्या 231 के क्रम संख्या 274 पर भी उनका नाम मौजूद है, जहां उन्हें IAF3939337 नंबर का ईपिक कार्ड जारी किया गया है।


नेता प्रतिपक्ष ने यह भी खुलासा किया कि दोनों वोटर आईडी कार्ड में उनकी उम्र अलग–अलग दर्ज है। उन्होंने कहा, “इसे खुलासा मानिए या फर्जीवाड़ा, लेकिन यह तथ्य है कि एक ही व्यक्ति के पास दो अलग–अलग ईपिक कार्ड हैं और दोनों जगह नाम दर्ज है।”


तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों ईपिक कार्ड का विवरण मीडिया के सामने पेश किया और दावा किया कि यह जानकारी उन्होंने आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन चेक कर दिखाई। उन्होंने कहा, “मुझे तो दो वोटर आईडी कार्ड के मामले में चुनाव आयोग ने पहले ही नोटिस भेजा था। मैंने 8 अगस्त को अपना जवाब स्पीड पोस्ट से आयोग को भेज दिया है। अब देखना है कि पटना और लखीसराय जिला प्रशासन विजय कुमार सिन्हा को कब नोटिस करता है।”


तेजस्वी यादव ने SIR प्रणाली को “बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा” बताया और कहा कि इस मामले में पूरे प्रमाण के साथ वे अदालत में अपनी बात रखेंगे। उनका कहना था, “इससे बड़ा फर्जीवाड़ा कुछ हो ही नहीं सकता कि एक उपमुख्यमंत्री का पुनरीक्षण के बाद भी दो जगह नाम वोटर लिस्ट में बना रहे।”


प्रेस वार्ता में तेजस्वी यादव ने एक और दावा किया। उन्होंने कहा, “हमारे माता–पिता का अलग, भाई–बहन का अलग और मेरा किसी और के साथ चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट में नाम है। यह बताता है कि मतदाता सूची कितनी गड़बड़ है।” तेजस्वी ने चुनाव आयोग से पारदर्शिता के साथ काम करने की मांग की और कहा कि लोकतंत्र में ऐसी गड़बड़ियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।