Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
10-Jul-2025 12:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री आज कोलकाता से पटना पहुंचीं। यह उनकी दूसरी संतान के जन्म के बाद पहली बार पटना आगमन था। पटना एयरपोर्ट पर खुद तेजस्वी यादव उन्हें लेने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन मामले पर चुनाव आयोग को फिर से घेरा।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने सुप्रीम कोर्ट में चल रहे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से सारी बातें रखी जा रही हैं। देखते हैं माननीय न्यायालय क्या फैसला देता है।
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, "आखिर चुनाव आयोग कन्फ्यूजन क्यों फैला रहा है? प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं करता? ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार के अधिकांश लोगों के पास कागजात नहीं हैं, तो फिर राशन कार्ड और आधार कार्ड को मान्यता क्यों नहीं दी जा रही है?
इसके बाद तेजस्वी अपनी पत्नी और बच्चो के साथ राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए। तेजस्वी अपनी पत्नी और नवजात को लेकर पटना स्थित लालू आवास पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रों के साथ पूरे परिवार ने बच्चे का पारंपरिक स्वागत किया। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी सहित पूरे लालू परिवार के सदस्य मौजूद थे।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना