ब्रेकिंग न्यूज़

साहिबगंज से अगवा 3 नाबालिगों को जमालपुर रेल पुलिस ने किया बरामद, तीनों को सुरक्षित परिजनों के किया हवाले शिवहर: लापता 12 साल के बच्चे को पुलिस ने एक घंटे के भीतर किया बरामद, परिजनों के चेहरे पर आई मुस्कान शराबबंदी वाले बिहार में होली की तैयारी में जुटे माफिया: गिट्टी लदे हाईवा से 50 लाख की शराब बरामद हड़ताल खत्म करने की अपील, विजय कुमार सिन्हा ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों से कहा..पहले काम पर लौटें, तब मांगों पर किया जाएगा विचार Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार के 50 हजार रिटायर शिक्षकों की पेंशन पर संकट, सामने आई यह बड़ी वजह Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की सुरक्षा में फिर से बड़ी चूक, युवक ने दौड़कर नेता प्रतिपक्ष के पैरों को पकड़ा; वीडियो वायरल

Bihar Politics: मुजफ्फरपुर में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में फिर से बड़ी चूक हुई। एक युवक भीड़ से निकलकर उनके पैर पकड़ने पहुंच गया, घटना का वीडियो वायरल हो गया है।

Bihar Politics

13-Sep-2025 08:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में एक बार फिर से बड़ी चूक हुई है। तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम खत्म होने के बाद रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे, तभी एक लड़का दौड़कर उनके पास पहुंचा और उनका पैर पकड़ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा क्षेत्र में पहुचे थे, जहां उन्होंने कांटी प्रखंड कार्यालय परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया और अंबेडकर पार्क का उद्घाटन किया। उसके बाद सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।


कार्यक्रम खत्म होने के बाद तेजस्वी पूर्णिया के लिए रवाना होने के लिए अपने हेलिकॉप्टर के पास खड़े थे। इसी दौरान एक युवक दौड़कर तेजस्वी के पास जा पहुंचा और उनका पैर पकड़ लिया। इस घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। फौरन सुरक्षा कर्मियों ने युवक को हटाया और तेजस्वी यादव के हेलिकॉप्टर ने उड़ान भर दी।


युवक की पहचान सारीफुल इस्लाम के रूप में हुई है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब तेजस्वी यादव की सुरक्षा मे चूक हुई हो। इससे पहले भी कई बार तेजस्वी की सुरक्षा में चूक के मामले सामने आए हैं। इसको लेकर विपक्ष ने सरकार के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए हैं और इसे तेजस्वी की जान के साथ खिलवाड़ बताया है।