ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Jul-2022 04:03 PM
PATNA : इस वक्त की सबसे बड़ी खराब सामने आ रही है, जहां लालू परिवार राजधानी दिल्ली रवाना गये हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, राजश्री और मीसा भारती दिल्ली रवाना हो गये हैं. ये सभी दिल्ली पहुंचकर लालू यादव के आने का इंतजार करेंगे. लालू यादव शाम 5 बजे दिल्ली जायेंगे. उनके लिए स्पेशल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्थ की गई है.
बता दें कि दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने लालू यादव के सेहत को लेकर अपडेट दिया . उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि सभी लोगों की दुआ और प्रार्थना काम आ रहा है. आरजेडी सुप्रीमो की सेहत में पहले से सुधार हुई है. लालू प्रसाद यादव को दिल्ली ले जाया जायेगा. अब दिल्ली में ही उनका इलाज चलेगा. लेकिन, जरूरत पड़ी तो लालू यादव को सिंगापुर भी ले जायेंगे.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल से निकलने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि लालू प्रसाद हमारे पुराने मित्र हैं. उन्हें आज एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जाएगा. दिल्ली में सब तरह का टेस्ट कराया जाएगा. वे जल्द से जल्द ठीक हो यही भगवान से हम प्रार्थना करते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि सरकारी खर्चे पर लालू यादव का इलाज होगा. यह तो उनका अधिकार है.