ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: तेजस्वी ने अपराध पर एक बार फिर सरकार को घेरा, अनकंट्रोल क्राइम के लिए सीएम नीतीश पर बरसे

Bihar Politics: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध के लिए एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में चले गए हैं.

19-May-2025 02:10 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार की डबल इंजन सरकार पर जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार की हालत खराब होती जा रही है और इसे देखने वाला कोई नहीं है।


तेजस्वी यादव ने बिहार में अपराध की स्थिति को भयावह बताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध की हालत देख लीजिए। पटना में पांच-पांच गोलीबारी की घटना हुई है। हालत यह है कि कोई देखने वाला नहीं है। स्थिति बहुत खराब है, अपराधियों को खुलेआम सरकार ने छूट दे दिया है। नीतीश कुमार बिल्कुल अचेत अवस्था में हैं। 


उन्होंने कहा कि हर जिले में व्यापारी वर्ग पर गोलीबारी हो रही है और उनकी हत्या हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी हत्या और गोलीबारी के बाद भी अपराध को लेकर अभी तक एक भी बार समीक्षा बैठक नहीं हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सही जानकारी नहीं दी जा रही है। उनको लिखा लिखाया एक कागज थमा दिया जाता है, उनको उतना ही दिया जाता है जितना वह पढ़ते हैं।


तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार को अधिकारी कहते हैं कि किसी भ्रमण में चलिए, घूम लीजिए वह चले आते हैं और वापस चले आते हैं। उनका निरीक्षण के नाम पर किसी रोड का और भवन का निरीक्षण कर दिया जाता है। वहीं इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पर भी तेजस्वी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।


तेजस्वी ने कहा कि यह उनका मामला है वह जानें। उन्होंने कहा कि बस इन लोगों का काम रह गया है कि लालू प्रसाद यादव को गाली दो, तेजस्वी यादव को गाली दो। मैं कुछ भी बोलूंगा तो मुझे गाली देने लग जाएंगेए और कहेंगे 2005 से पहले कुछ था क्या। अरे 2005 में जो आया वह आज 20 साल का हो गया, उनके भविष्य के बारे में सोचिए।