ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के साथ आगे क्या होगा? तेजस्वी ने बताया बीजेपी का असली प्लान

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उपप्रधानमंत्री बनाने की मांग पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है. तेजस्वी ने इसके पीछे की बीजेपी की रणनीति का खुलासा किया है.

11-Apr-2025 02:06 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत का उपप्रधानमंत्री बनाने की मांग की थी। बीजेपी की इस मांग पर तेजस्वी यादव का रिएक्शन आया है। तेजस्वी ने बताया है कि बीजेपी मुख्यमंत्री के साथ आगे क्या करने वाली है।


बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का उप प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग किए जाने पर तेजस्वी ने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जिस स्थिति में मुख्यमंत्री हैं, अचेत अवस्था में हैं। मुख्यमंत्री के ऊपर उम्र का असर साफ तौर पर दिख रहा है। 


तेजस्वी ने कहा कि आज के हालात में उनकी सेहत को लेकर हमलोगों को चिंता होती है। सभी को पता है कि कैसे अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर गोल मटोल जवाब दिया है। ये उन लोगों का अपना गठबंधन है लेकिन यह स्पष्ट है कि चुनाव तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चेहरा ये लोग टानेंगे और चुनाव के बाद क्या होना है वह सब लोग जानते हैं।


 इस दौरान तेजस्वी ने बिहार के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। लगातार अपराध की घटनाएं हो रही हैं। गृह विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, फिर देखिएगा कि अपराधियों को छुड़ाने के लिए नए कानून बनाए जाते हैं और भ्रष्टाचारियों को प्रमोशन दिया जा रहा है। ऐसा एक दिन भी नहीं बीतता है कि बिहार में दो सौ राउंड गोली नहीं चलती हो। राजनीति से जुड़े लोगों की हत्याएं हो रही हैं। मंत्री तक का बैग, पर्स और मोबाइल चोरी हो जा रहा है।