ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश

Home / politics / तेजस्वी ने नीतीश से ली पूरी हिस्सेदारी, आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे होंगे विधान...

तेजस्वी ने नीतीश से ली पूरी हिस्सेदारी, आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे होंगे विधान परिषद में उपसभापति

25-Aug-2022 10:49 AM

PATNA : बिहार विधान परिषद की आज विशेष बैठक बुलाई गई है. परिषद में नए सभापति के निर्वाचन की आधिकारिक घोषणा होनी है और उसके साथ देवेश चंद्र ठाकुर सभापति की कुर्सी संभाल लेंगे, लेकिन एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम में आरजेडी के रामचंद्र पूर्वे को उपसभापति बनाने का फैसला लिया गया है.


इसके साथ ही यह तय हो गया है कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव सरकार में हर स्तर पर अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं एक तरफ विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी आरजेडी के पास है तो डिप्टी स्पीकर की कुर्सी जेडीयू के पास वहीं दूसरी तरफ विधान परिषद में सभापति की कुर्सी देवेश चंद्र ठाकुर के पास होगी जो जेडीयू के एमएलसी हैं तो वहीं दूसरी तरफ उप सभापति की कुर्सी अब रामचंद्र पूर्वे के पास होगी जो आरजेडी के वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के सदस्य हैं



उपसभापति पद के लिए रामचंद्र पूर्वे की तरफ से नामांकन किया जा रहा है और इसके साथ ही उनका निर्विरोध निर्वाचन भी तय हो गया है इन दोनों सदनों में अब भारतीय जनता पार्टी के पास कोई भी महत्वपूर्ण पद नहीं है स्पीकर से लेकर सभापति और डिप्टी स्पीकर से लेकर उपसभापति की कुर्सी तक जेडीयू और आरजेडी का कब्जा है