BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
11-Mar-2021 12:11 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से बिहार में शराब की अवैध बिक्री और बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के घर से शराब की बरामदगी को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला है.
तेजस्वी यादव ने कहा कि बात सिर्फ रामसूरत राय की नहीं है. बिहार सरकार के 64 फिसदी मंत्री दागी हैं, और बिहार सरकार के संरक्षण में शराब बिक रहा है. नीतीश सरकार के मंत्री और एमएलए दारू बिकवाने का काम करते हैं. लेकिन नीती जी बेबस, कमजोर, मजबूर और थके हुए सीएम हैं. मैं ये मानता हूं कि देश में इनसे कमजोर कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हैं.
तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय के घर से शराब की बरामदगी को लेकर कहा कि मंत्री रामसूरत रॉय के एक प्लॉट से शराब बरामद हुई है. इसलिए नीतीश जी को इनसे इस्तीफा लेना चाहिए और तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए.
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सरकार को दिखाई नहीं देता है. जब हमलोग नीतीश जी को बोलते हैं तो वो ऐसे रिएक्ट करते हैं जैसे उन्हें कुछ मालूम ही नहीं है.इसके बाद तेजस्वी यादव ने अशोक चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि मेवा लाल चौधरी को आरोप के बाद पद से हटाया गया, लेकिन उनकी जगह अशोक चौधरी को मंत्री बनाया गया, पर यह बात किसी से छुपी नहीं है कि अशोक चौधरी पर भी आरोप लगे हैं.
वहीं मुकेश सहनी पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार सरकार के एक ऐसे भी मंत्री हैं जो अपनी जगह भाई को सरकारी कार्यक्रम में भेज देते हैं औऱ उन्हें विआईपी ट्रिटमेंट मिलता है.
तेजस्वी यादव ने रामसूरत राय को लेकर कहा कि जिस स्कूल की जमीन से शराब मिली है वो रामसूर राय के पिता के नाम पर हैं. वहीं रामसूरत राय उस स्कूल के संस्थापक हैं. एफआईआर की कॉपी दिखाते हुए तेजस्वी ने कहा कि रामसूरत राय को जल्द से जल्द इस्तीफा देना चाहिए.