ब्रेकिंग न्यूज़

gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...

Home / politics / तेजस्वी के विधायक की बढ़ सकती है मुसीबत, BJP ने घेरा तो शमीम...

तेजस्वी के विधायक की बढ़ सकती है मुसीबत, BJP ने घेरा तो शमीम अहमद बोले.. केस खत्म हो चुका

24-Dec-2020 08:03 AM

PATNA : चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दर्ज केस छिपाने का आरोप झेल रहे नरकटिया से आरजेडी विधायक डॉक्टर समीम अहमद की मुसीबत बढ़ सकती है. शमीम अहमद के खिलाफ निर्वाचन विभाग के सामने बीजेपी ने शिकायत दर्ज की है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि आरजेडी विधायक ने अपने ऊपर दर्ज केस की जानकारी चुनावी हलफनामे में छिपाई.

हालांकि नरकटिया से आरजेडी विधायक डॉक्टर समीम अहमद ने दावा किया है कि उनके ऊपर जिस केस की बात कही जा रही है वह खत्म हो चुका है. आरजेडी विधायक का कहना है कि उन्होंने शपथ पत्र में केस के बारे में जानकारी इसलिए नहीं दी क्योंकि यह मामला खत्म हो चुका है. वकीलों की सलाह पर उन्होंने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी नहीं दी.

जबकि बीजेपी की दलील इस मामले में दूसरी है. बीजेपी का कहना है कि आरजेडी विधायक के ऊपर चल रहा केस खत्म नहीं हुआ है. बीजेपी का कहना है कि कोई भी मामला कोर्ट से खत्म होता है ना कि थाने से. मामला अभी भी कोर्ट में लंबित है. थाने को किसी केस को खत्म करने का अधिकार नहीं है. बीजेपी ने यह भी आरोप लगाया है कि साल 2016 में जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी और आरजेडी सरकार में शामिल थी तब दबाव बनाकर थाने से मामला रफा-दफा करा दिया गया था. बीजेपी का आरोप है कि वर्ष 2015 में आरजेडी विधायक के खिलाफ जो केस दर्ज हुआ था उसका रिकॉर्ड तक थाने में मौजूद नहीं है.