Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च
05-Feb-2021 11:16 AM
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार पर हमलावार हैं. तेजस्वी यादव यह लगातार कह रहे हैं कि बिहार में विधि व्यवस्था नाम की चीज खत्म हो गई है.
शुक्रवार की सुबह ट्वीट कर नेता तेजस्वी ने लिखा कि 'बिहार में बहुत ही डरावने हालात है. कौन, कब, किसे, कैसे और क्यों मार दे कोई नहीं जानता? सुपौल, मुजफ्फरपुर,भागलपुर,नालंदा, सासाराम,पटना,समस्तीपुर जहां देखिए लूट, खून,बलात्कार, गोलीबारी, मर्डर, हत्या, हत्या और हत्या ही हत्या। बिहार में सरकार और विधि व्यवस्था नाम की चीज है ही नहीं?
इसके बाद तेजस्वी यादव ने दूसरे ट्वीट में लिखा कि 'सरकार से क़ानून व्यवस्था पर सवाल पूछिए तो वो हड़प्पा काल की बात करते है. धरना-प्रदर्शन किजीए तो नए फ़रमान जारी करते है. दबाव डालिए तो लीपापोती के लिए किसी को भी बलि का बकरा बना देते है. थके और कमजोर मुख्यमंत्री की कोई नहीं सुन रहा. अपराधी और माफिया राज कर रहे है.'
एक और ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा कि गांधीवाद की दिखावटी बात करने वाले जेपी आंदोलन से निकले कथित नेता की तानाशाही के चर्चे और पर्चे अब विदेशों में छप रहे है. सोशल मीडिया पर लिखने से जेल,धरना-प्रदर्शन करने पर नौकरी से वंचित करने के तुगलकी फरमान सुनाए जा रहे है. लोकतंत्र की जननी बिहार को NDA सरकार अपमानित कर रही है.