ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन गए और...

तेजस्वी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन गए और MBA पास लड़के चाय बेच रहे

10-Oct-2022 01:16 PM

DELHI : राजधानी दिल्ली में आज आरजेडी का खुला अधिवेषण बुलाया गया है। इस दौरान पार्टी के नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में बेरोज़गारी की हालत ऐसी हो गई है कि नरेंद्र मोदी चाय बेचकर प्रधानमंत्री बन गए और जो देश के युवा एमबीए कर बैठे हैं उन्हें चाय बेचना पड़ रहा है। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी केवल हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति करना जानती है। बिना जान लिए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के एक सांसद हैं जो कहते हैं कि मुसलमान दुकानदारों से सामान मत खरीदिये। ऐसे लोगों की मानसिकता को बदला नहीं जा सकता है। हम जो डीजल-पेट्रोल खरीदते हैं वह भी ऐसे देश से आता हैं जहां ज्यादातर मुस्लिम रहते हैं। ऐसे में बीजेपी के लोगों को डीजल-पेट्रोल लेना भी बंद कर देना चाहिए। 




तेजस्वी यादव ने कहा कि 2024 के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हमें जितनी लड़ाई लड़नी पड़े, हम लड़ेंगे। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि बीजेपी से सतर्क रहने की जरुरत है। बीजेपी ऐसी पार्टी हो जो अपनी रैली में लोगों को लालच देकर बुलाती है।