ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र

Home / politics / 'अकेले चुनाव लड़ने से डरते हैं नीतीश कुमार'...तेजस्वी ने अपने दम पर मैदान...

'अकेले चुनाव लड़ने से डरते हैं नीतीश कुमार'...तेजस्वी ने अपने दम पर मैदान में उतरने का दिया चैलेंज

28-Jan-2020 11:08 AM

PATNA: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को खुला चैलेंज किया है. तेजस्वी ने नीतीश कुमार को अकेले चुनाव लड़ने की चुनौती दी है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार ने 15 सालों में बिहार में विकास किया है तो फिर उन्हें अकेले चुनाव लड़ने में डर क्यों लगता है. 


तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आपके चेहरे पर तो सरकारें बनती है ना? फिर अकेले चुनाव लड़ने में क्या डर? अगर आपने 15 वर्ष कथित विकास किया है तो लड़िए अकेले? नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेते हुए तेजस्वी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी, अपने मंत्रिमंडल में शामिल BJP के 11 मंत्रियों और ज्ञानी-ध्यानी उपमुख्यमंत्री को दिल्ली दौड़ाइये. अगर ये लोग आपके अपमान, बेबसी और लाचारी को देखकर भी अपनी पार्टी से बिहार को केंद्रीय मदद दिलाने में असफ़ल है तो इन्हें मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करिए. बिहार का अहित सोचने वाले ऐसे नाकारा मंत्रियों को हटाने में किस बात का डर? आपके चेहरे पर तो सरकारें बनती है ना? फिर अकेले चुनाव लड़ने में क्या डर? अगर आपने 15 वर्ष कथित विकास किया है तो लड़िए अकेले?


बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर भी तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आपको इतना कमज़ोर और मजबूर कर दिया है कि आप ख़ुशी-ख़ुशी आर्टिकल 370, तीन तलाक़, सीएए, एनआरसी और एनपीआर का समर्थन कर रहे है और साथ ही साथ बिहार का वित्तीय नुक़सान भी झेल रहे है. अच्छा हुआ देश की आवाम ने इस बहाने आपकी सिद्धांतहीन कुर्सीवादी राजनीति और वर्षों से छद्म धर्मनिरपेक्ष होने के प्रपंच को पहचान लिया है. तेजस्वी ने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी, कुर्सी ख़ातिर अपमानित होने और बिहार का नुक़सान करने से अच्छा है राजभवन जाकर आप इस्तीफ़ा दे दिजीए.