ब्रेकिंग न्यूज़

OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति? Bihar News : आखिरी कैबिनेट मीटिंग? नीतीश कुमार के अगले कदम पर सबकी नजर, मीटिंग में बड़े फैसलों के संकेत; पढ़िए क्या हो सकता है स्पेशल BIHAR NEWS : बिहार में हथियार लाइसेंस पर सख्ती! हर महीने देनी होगी रिपोर्ट, 60 दिन में फैसला अनिवार्य Bihar Politics : मुरेठा से ‘मंजूरी’ तक : जानिए कैसे सम्राट चौधरी बने नीतीश कुमार के सबसे करीबी नेता, अब CM रेस में सबसे आगे Bihar Teacher news : बिहार में शिक्षक बनना अब आसान नहीं! 100 अंकों की मेरिट और इंटरव्यू के बाद ही मिलेगी नौकरी; जानिए पूरी चयन प्रक्रिया BIHAR NEWS : बिहार की 1 करोड़ जीविका दीदियों को मिलेगा बीमा कवरेज! सिर्फ ₹20–₹436 में 4 लाख तक का फायदा

Home / politics / तेजस्वी के बेरोजगारी मिशन का BJP ने दिया जवाब, खेल दिया युवा कार्ड

तेजस्वी के बेरोजगारी मिशन का BJP ने दिया जवाब, खेल दिया युवा कार्ड

27-Sep-2020 01:30 PM

PATNA : विधानसभा चुनाव में आरजेडी की तरफ से बेरोजगारी को मुद्दा बनाया जाने के बाद अब बीजेपी भी पलटवार के मूड में आ गई है. बिहार बीजेपी ने तेजस्वी के मिशन बेरोजगारी का जवाब अपने युवा कार्ड से दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने आज विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं के लिए बुकलेट जारी किया. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी संजय मयूख विधायक संजीव चौरसिया और पूर्व विधायक संजय टाइगर भी मौजूद रहे. 

डॉक्टर संजय जयसवाल ने इस बुकलेट को जारी करते हुए कहा कि बिहार में युवाओं की ताकत सबसे ज्यादा है और राज्य में एनडीए की सरकार रहते हुए युवाओं के लिए सबसे ज्यादा काम बीजेपी ने किया है. 2005 में बिहार के अंदर सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार दिया और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा.

बीजेपी के राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी कल बिहार आएंगे. बताया जा रहा है चुनाव को लेकर बीजेपी ने उनका कार्यक्रम तय किया है. जिससे युवाओं को लुभाया जा सके हैं. राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कल ही तेजस्वी सूर्या को अध्यक्ष बनाया है. बता दें कि बिहार में युवाओं पर सभी दल डोरे डाल फायदा उठाने की कोशिश में जुटे हैं. सभी अपना-अपना दाव खेल रहे हैं.