ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार चाय-नाश्ते की बचत से बनाइए सोने का खजाना… ‘डिजिटल गोल्ड’ का ऐसा मैजिक, जानकर रह जाएंगे हैरान! Bihar Ias Training: 19 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसर जा रहे ट्रेनिंग में..25 दिनों के लिए नए अधिकारियों को मिलेगा प्रभार, पूरी लिस्ट देखें.... पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल पूर्णिया में जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के नए सत्र का भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में शिक्षक और बच्चे हुए शामिल बिहार में यह कैसी शराबबंदी है? तरबूज-फाइल और नमक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने दबोचा गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार

Home / politics / CM से नहीं संभल रहा बिहार, थक गए हैं नीतीश कुमार..हाथ कर दिए...

CM से नहीं संभल रहा बिहार, थक गए हैं नीतीश कुमार..हाथ कर दिए खड़े

16-Oct-2020 10:23 AM

PATNA: चुनाव प्रचार पर निकलने से पहले तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश अब थक गए हैं. उनसे बिहार अब संभल नहीं रहा हैं. इस बात पर वह खुद मुहर लगा चुके हैं.अपने चुनावी सभा में बार-बार कह रहे हैं कि मैंने नौकरी देने की कोशिश की, नौकरी नहीं दी जा सकती है. बिहार में कारखाना लगाने की कोशिश. लेकिन बिहार में कारखाना नहीं लग सकता है. कभी कहते हैं कि बिहार में समुद्र नहीं है. यहां की जमीन खेती वाली है. इसलिए उद्योग नहीं लग सकता. नीतीश कुमार ने हाथ खड़ा कर लिया है.

मैं दूंगा मौका

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको मौका मिला तो वह बिहार के युवाओं को रोजगार देंगे. बिहार में उद्योग धंधे लगाएंगे. उनको बिहार का विकास करना है. उनको बहाना नहीं बनाना है. तेजस्वी ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि मौका मिला तो बिहार के 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. नीतीश के शासन में बिहार में 60 घोटाला हुआ है. बिहार में किसी भी सरकारी कार्यालय और थाना में बिना पैसा का काम नहीं होता है. 15 साल के अंदर बिहार में गरीबी को खत्म नहीं किया. बिहार से पलायन जारी है. लेकिन इस बार जनता उनको जवाब देगी. 



देश की सभी एजेंसी कर रही जांच

सुशील कुमार मोदी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि उनकी संपत्ति की जांच हो और नेता प्रतिपक्ष उसका ब्योरा दें. इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश की ऐसी कौन सी एजेंसी नहीं है जो उनकी जांच कर रही है. वह समय तय करेगा मैं गलत हूं या सही. इसके साथ ही उन्होंने सुशील मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों के पास कोई मुद्दा नहीं है और यही कारण है कि जनता को बरगलाने के लिए उल्टा सीधा बयान मीडिया में रखते हैं.