ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Tej Pratap Yadav Controversy: ..नहीं तो अंजाम बुरा होगा, अनुष्का यादव के भाई के बाद अब मामा ने भी लालू-तेजस्वी को चेताया

Tej Pratap Yadav Controversy: तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव प्रकरण में अब मामा की एंट्री हो गई है. अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव के बाद अब उनके मामा ने लालू परिवार को सख्त चेतावनी दे दी है.

29-May-2025 11:56 AM

By FIRST BIHAR

Tej Pratap Yadav Controversy: लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव और अनुष्का की शादी का मामला सुर्खियों में आने के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तेजप्रताप यादव को न सिर्फ 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया बल्कि उसे घर से भी बेदख़ल कर दिया है। जिसके बाद से यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। लालू प्रसाद के फैसले को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। अनुष्का के भाई आकाश यादव के बाद अब उनके मामा ने भी लालू परिवार को चेतवानी दे दी है।


अनुष्का के मामा प्रोफेसर फनी यादव ने तेज़ प्रताप को लेकर लालू प्रसाद के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में अनुष्का के परिवार वालों के साथ मिल बैठकर बातचीत कर निर्णय लेना चाहिए। तेज़ प्रताप और अनुष्का बालिग है। ऐसे में संविधान में उंन्हे अपने जीवन जीने को लेकर निर्णय लेने का अधिकार है। अगर लालू प्रसाद को तेज़प्रताप और अनुष्का के प्रेम विवाह पर एतराज़ है तो तेजस्वी यादव के प्रेम विवाह को कैसे स्वीकार किया था। 


वही उन्होंने कहा कि तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी तेज प्रताप के निर्णय के खिलाफ लालू प्रसाद और उनके परिवार के दबाव में हुआ था। अनुष्का के मामा ने इस मामले पर लालू प्रसाद के भतीजा नागेंद्र राय के अनुष्का के परिवार पर बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय की सरकार को जंगल राज में परिवर्तित करने वाले तीन कला नाग थे जिनमें लालू प्रसाद के दोनों साले साधु यादव, सुभाष यादव के साथ भतीजा नागेंद्र राय को बिहार के एक एक लोग जानते है। 


उन्होंने कहा कि वो बिहार में प्रतिष्ठित और क्रांतिकारी परिवार से आते है। वो लोग बताये कि वह किस परिवार से आते है। अनुष्का के मामा ने बिहार सरकार से अनुष्का और उसके परिवार की सुरक्षा को लेकर गुहार लगाई है। उन्हे आशंका है कि वो तीनों अनुष्का और उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना करवा सकते है। इससे पूर्व भी नागेंद्र राय ने उसके भगिना आकाश यादव को रंगदारी के लिए धमकी दे चुका है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार अनुष्का के परिवार को धमकाना बंद करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।


news image