ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Tejpratap Yadav: ‘प्रेम किया तो कोई गुनाह नहीं किया’ तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव मामले पर तोड़ी चुप्पी, RJD में वापसी पर कही यह बात

Tejpratap Yadav: राजद नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ वायरल तस्वीरों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रेम करना कोई गुनाह नहीं और जनता ही उनकी असली ताकत है।

30-Jun-2025 02:19 PM

By FIRST BIHAR

Tejpratap Yadav: पार्टी और परिवार से बेदखल हो चुके आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। तेजप्रताप ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि प्रेम किया तो किया, इसमें कोई गलती नहीं है। वहीं आरजेडी में वापसी पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।


दरअसल, हाल ही में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईँ थी। तेज प्रताप ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने 12 साल पुराने प्रेम का खुद खुलासा किया था। इस खुलासे के बाद उन्हें इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ा और लालू प्रसाद ने तेजप्रताप को 6 साल के लिए आरजेडी ने निष्कासित करने के साथ ही परिवार से भी बेदखल कर दिया था।


सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर अब तेज प्रताप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप यादव ने कहा कि, प्रेम सब करते हैं। प्रेम किया तो कोई गलत नहीं किया। प्रेम किया तो किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें पार्टी या परिवार से बाहर कर दिया गया, तो भी कोई मुझे जनता के दिल से नहीं निकाल सकता।


साक्षात्कार के दौरान जब उनसे अनुष्का यादव के साथ वायरल पोस्ट को लेकर सवाल किया गया, तो तेज प्रताप ने स्वीकार किया कि वह पोस्ट उन्होंने ही डाली थी हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि बाद में आपने कहा था कि यह किसी और ने डाली है, तो वे इस पर उन्होंने चुप्पी साध ली।


तेज प्रताप ने साफ कहा कि प्रेम कोई जुर्म नहीं है। लोग प्रेम करते हैं और इसमें कोई शर्म की बात नहीं है। किसे क्या कीमत चुकानी पड़ी है, यह सब अलग विषय है। हम इस पर नहीं जाना चाहते। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे अब सिर्फ जनता के बीच रहकर उनके लिए काम करना चाहते हैं।


बिहार चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि चुनाव से पहले हमारी भूमिका हमारी महान जनता तय करेगी। उन्होंने बताया कि रोजाना हजारों लोग उनसे मिलने उनके आवास पर आ रहे हैं और जनता दरबार का आयोजन हो रहा है। 


राजद संगठन से छह साल की बर्खास्तगी को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि हमें संगठन से बाहर कर देने से हम खत्म हो जाएंगे, वे भ्रम में हैं। हम अपने पिता लालू यादव को सर्वोपरि मानते हैं और एक लंबी लकीर खींचना चाहते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे इस बार फिर चुनाव लड़ेंगे और जनता के लिए काम करना उनका उद्देश्य है।