Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे
23-Oct-2023 09:32 AM
By First Bihar
DESK: पैगंबर मोहम्मद लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द किए जाने को लेकर AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है। ओवैसी ने कहा है कि बीजेपी में नफरत फैलाने वाला भाषण देना प्रचार का सबसे तेज तरीका है।
दरअसल, बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा था। जिसपर कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने टी राजा को पार्टी से निलंबित कर दिया था। रविवार को बीजेपी ने तेलंगाना चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। बीजेपी ने टी राजा सिंह का निलंबिन रद्द करते हुए उन्हें गोशामहल से टिकट दिया है। टी राजा सिंह का निलंबन खत्म कर उन्हें टिकट दिए जाने पर सियासत तेज हो गई है।
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने इसको लेकर बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पुरस्कार दिया है और पूरा यकीन है कि नुपुर शर्मा को भी ईनाम दिया जाएगा। नफरत फैलाने वाले भाषण देने वालों को मोदी की बीजेपी में सबसे तेज प्रमोशन दिया जाता है। ओवैसी ने एक्स पर लिखा, ‘नरेंद्र मोदी ने ने अपने प्रिय को पुरस्कृत किया। पूरा यकीन है कि नूपुर शर्मा को भी पीएम का आशीर्वाद मिलेगा। मोदी की बीजेपी में नफरत फैलाने वाला भाषण प्रचार का सबसे तेज़ तरीका है’।