ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
06-Sep-2020 06:39 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले 15 साल बनाम 15 साल की लड़ाई शुरू हो गयी है। एक तरफ विपक्ष सीएम नीतीश कुमार के 15 सालों के शासन काल पर सवाल पूछ रहा है तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष लालू-राबड़ी शासनकाल को याद दिलाकर भुनाने की कोशिश में है। बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से आज उनके 15 वर्षों के शासन काल का हिसाब मांगा है।
डिप्टी सीएम ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट कर लालू पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा है-‘सजायाफ्ता लालू प्रसाद यदि कहते हैं किसान लाचार हैं, तो बतायें उनके समय खेती की क्या हालत थी? क्या कोई कृषि रोडमैप बना था? किसानों को बिजली मिलती थी? उपज का समर्थन मूल्य कितना मिलता था?
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है-‘लालू बतायें कि क्या आज की तरह किसानों के खाते में सालाना 6 हजार रूपये डाले जाते थे? क्या उनके राज में बाढ़ पीड़ितों के खाते में कभी सहायता राशि डाली गई? वे बतायें कि मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किसने किया था? लालू प्रसाद और उनकी पार्टी को बिना तर्क या तथ्य के आरोप लगाने की पुरानी आदत है, इसलिए वे कुछ भी बोलते रहते हैं। वे शिक्षा को बदहाल बताते हैं, तो बतायें कि उनके 15 साल में चरवाहा विद्यालय खुलने के सिवा क्या हुआ?’ जाहिर है बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पंद्रह साल बनाम पंद्रह साल की लड़ाई शुरू हो गयी है।