ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड

Home / politics / सुशील मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा...जंगलराज के सरकार जेल में...

सुशील मोदी ने लालू परिवार पर बोला हमला, कहा...जंगलराज के सरकार जेल में और युवराज बेल पर

29-Oct-2020 08:23 AM

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कोरोना निगेटिव हो गए हैं. वह आज सीतामढ़ी और मधुबनी में रोड शो करने वाले हैं. लेकिन इससे पहले लालू परिवार पर हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा कि जंगलराज के सरकार जेल में और युवराज बेल पर हैं. 

तेजस्वी से पूछा पांच सवाल

सुशील मोदी ने पूछा कि एक हजार करोड़ के चारा घोटाला के चार मामलों में दोषी पाये जाने के बाद जंगलराज के सरदार जेल में हैं और बेनामी सम्पत्ति के मामले में जंगलराज के युवराज बेल पर हैं. सरदार और युवराज बतायें कि उनके राज में बिहार में दहशत का माहौल क्यों था? रात में किसी स्टेशन पर उतरने वाले यात्री घर पहुंचने के लिए सुबह का इंतजार क्यों करते थे?

मोदी ने दूसरा सवाल किया है कि जब भीषण गर्मी से तपते बिहार में बुजुर्गों-बच्चों को लू-चमकी बुखार से बचाना मुश्किल हो रहा था, तब युवराज कहां थे? तीसरा सवाल किया है कि जब बिहार के 6 जिले बाढ़ में डूबे थे, तब राज्य सरकार ने 16 लाख बाढ़ पीड़ितों के खाते में 6-6 हजार रुपये डाले. राजद के युवराज ने बाढ़ पर्यटन कर फोटो खिंचवाने के सिवा क्या किया?

मोदी ने चौथा सवाल किया है कि कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के समय जब एनडीए सरकार एंटीजन टेस्ट, वेंटीलेटर और क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था में लगी थी तब विपक्ष के नेता बिहार से बाहर कहां छिपे थे? पांचवा सवाल किय है कि एसी कमरे में बैठ कर सोशल मीडिया के जरिये रोज सरकार पर अनर्गल आरोप लगाने वाले युवराज विधानसभा सत्र के दौरान स्पीकर को बताये बिना 35 दिन तक कहां गायब थे?