ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / सुशील मोदी के सेल्फ गोल से सहमी BJP, पलायन पर फजीहत वाले बयान...

सुशील मोदी के सेल्फ गोल से सहमी BJP, पलायन पर फजीहत वाले बयान से किया किनारा

18-Sep-2020 12:27 PM

PATNA: विधानसभा चुनाव के पहले पलायन को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने जो बयान दिया उससे पार्टी सहमी हुई है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं को सुशील मोदी का यह बयान सेल गोल लग रहा ह.ै पर यही वजह है कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुशील मोदी के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए पटना पहुंचे संबित पात्रा ने सुशील मोदी के बयान पर चुप्पी साध ली.

संबित पात्रा से जब पलायन वाले सुशील मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने यह कहते हुए कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया कि उन्होंने सुशील मोदी का बयान नहीं देखा है.जिस बयान को लेकर बिहार में सियासी पारा सबसे ज्यादा गर्म है लगातार बीजेपी की फजीहत हो रही है नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से लेकर विपक्ष के तमाम नेताओं ने इस बयान को मुद्दा बनाया हुआ है उस बयान को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने नहीं सुना. यह बात अपने आप में हास्यासपद लेकिन हकीकत यह है कि सुशील मोदी ने जो बयान दिया था उससे पार्टी अनकंफरटेबल है.

सवाल है कि जिस प्रेस काॅन्फ्रेंस में संबित पात्रा आरजेडी के दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह पर 15 दिन पहले तेजप्रताप यादव ने क्या कहा था उसको लेकर वे हमले कर रहे थे, संबित पात्रा को 15 दिन पहले तेजप्रताप यादव द्वारा दिया गया बयान याद है लेकिन 5 दिन पहले दिया गया अपनी पार्टी के नेता और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के बयान के बारे में उनको जानकारी नहीं है। फजीहत बढ़ती है अक्सर बड़े-बड़े दल और नेता इसी तरह बैकफुट पर आते हैं क्योंकि ऐसे बयानों से नुकसान तय होता है वो भी अगर बयान चुनाव के वक्त दिये गये हों।संबित पात्रा एनडीए में मचे घमासान और चिराग पासवान से जुड़े सवालों से भी पल्ला झाड़ गये। चिराग पासवान को लेकर जब संबित पात्रा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं संसदीय बोर्ड का सदस्य नहीं हूं मैं पार्टी का प्रवक्ता हूं।