मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
25-Nov-2020 07:51 AM
PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद पूर्व सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने अब तक का सबसे बड़ा पॉलिटिकल मास्टरस्ट्रोक लगाया है. लालू यादव की तरफ से एनडीए विधायकों को फोन किए जाने का आरोप सुशील मोदी ने खुलेआम लगाया. साथ ही साथ मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया. उसी तरफ से यह कहा गया कि उनकी बात खुद लालू यादव से इसी नंबर पर हुई.
सुशील कुमार मोदी ने लालू यादव के ऊपर आरोप लगाते हुए जो मोबाइल नंबर जारी किया वह 8051216302 है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह नंबर किसके नाम पर लिया गया है, लेकिन एंड्रॉयड फोन में इस्तेमाल किए जाने वाले ट्रूकॉलर एप्लीकेशन में यह नंबर किसी 'इरफान रांची लालू जी' के नाम से शो कर रहा है. अब ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर इरफान नाम का यह शख्स कौन है. इसके पहले भी लालू यादव के कई सेवादारों के नाम सामने आते रहे हैं. ऐसे में सियासी गलियारे के अंदर इस बात को लेकर भी चर्चा है कि इरफान लालू यादव का कोई सेवादार है जो इस वक्त भी रिम्स निदेशक के अकेली बंगले में उनके साथ मौजूद है और किसी के नंबर से लालू यादव लगातार सब के संपर्क में हैं.
उधर सुशील मोदी की तरफ से लालू यादव पर लगाए गंभीर आरोप के बाद बिहार का सियासी पारा बीती रात से उपर चढ गया है. सुशील मोदी के बाद पूर्व मंत्री और जेडीयू के नेता नीरज कुमार ने भी लालू यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं. नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव जेल में बैठकर जो खेल कर रहे हैं वह सबको मालूम है. नीरज कुमार ने लालू यादव को होटवार जेल के सेल में डालने की मांग की है. वही, सुशील मोदी के आरोपों के बाद आरजेडी भी पलटवार के मूड में नजर आ रही है. आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सुशील मोदी की फितरत है लोगों को बदनाम करने की रही है. जब तक के सुशील मोदी लालू यादव का नाम नहीं लेते उनकी राजनीति नहीं चल सकती. उन्होंने सुशील मोदी के आरोप को झूठा प्रोपेगेंडा बताया है.