ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / politics / भ्रम नहीं फैलाए चिराग पासवान, बिहार में LJP के साथ कोई गठबंधन नहीं

भ्रम नहीं फैलाए चिराग पासवान, बिहार में LJP के साथ कोई गठबंधन नहीं

15-Oct-2020 11:26 AM

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने चिराग पासवान पर पलटवार किया है. सुशील मोदी ने कहा कि चिराग पासवान को कई भ्रम में नहीं रहना चाहिए. एलजेपी के साथ कोई गठबंधन विधानसभा चुनाव में नहीं हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र में एलजेपी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन था, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं है. महाराष्ट्र में भले ही बीजेपी और शिवसेना के साथ गठबंधन था, लेकिन शिवसेना बाकी राज्यों में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ती रही है. झारखंड में भी बीजेपी के खिलाफ जेडीयू और एलजेपी चुनाव लड़ती रही है. यह कोई जरूरी नहीं है कि केंद्र में गठबंधन है तो राज्य में भी गठबंधन होगा. 


भ्रम दूर करने की जरूरत

सुशील मोदी ने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन 95 प्रतिशत भ्रम दूर हो गया है. आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा रैली और चुनावी सभा करने वाले हैं. जिसके बाद सारा भ्रम दूर हो जाएगा. 


तारीफ करने वाले क्यों करने लगे आलोचना

जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने भी चिराग पासवान पर निशाना साधा हैं. अशोक चौधरी ने पूछा कि आखिर चिराग को क्या हो गया है. चार माह पहले तक तो वह नीतीश कुमार की तारीफ कर रहे थे. अपने लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार को वह साथ ले गए थे. दिल्ली विधानसभा चुनाव में तारीफ कर रहे थे, लेकिन उनको चार माह बाद वह अपनी राजनीतिक लोभ के कारण उनको नीतीश कुमार खराब लगने लगे हैं. नीतीश कुमार से उनको राजनीतिक द्वेष होने लगी है.