ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / politics / राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब,...

राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गैरहाजिर कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने उम्मीदवार चयन को लेकर प्रदेश नेतृत्व पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग की अनदेखी के कारण उन्होंने मतदान नहीं किया।

17-Mar-2026 01:19 PM

By FIRST BIHAR

Rajya Sabha Chunav: बिहार में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से अनुपस्थित रहने वाले कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा अब खुलकर सामने आए हैं और उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उम्मीदवार चयन को लेकर असंतोष के कारण उन्होंने मतदान नहीं किया।


सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि महागठबंधन की ओर से पिछड़ा, दलित, महादलित या अल्पसंख्यक वर्ग से किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया गया, बल्कि उम्मीदवार थोप दिया गया। इसी वजह से उन्होंने वोट नहीं दिया। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे कभी कोई चर्चा नहीं की गई। 


उन्होंने कहा कि आज तक प्रदेश नेतृत्व ने हमसे बातचीत नहीं की। हमें लगा कि हमारी कोई जरूरत नहीं है, इसलिए हमने मतदान से दूरी बनाई। धनबल के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कुशवाहा ने कहा कि उन्हें कोई खरीद नहीं सकता। उन्होंने कहा कि किसी में इतनी औकात नहीं कि हमें खरीदे। हम कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी रहेंगे।


उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि प्रदेश नेतृत्व उनके खिलाफ कार्रवाई करता है तो वे इसका मजबूती से जवाब देंगे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि कार्रवाई होगी तो हम बताएंगे कि हमने वोट क्यों नहीं किया और प्रदेश नेतृत्व क्या कर रहा है। 


कुशवाहा ने दोहराया कि अगर उम्मीदवार चयन में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता तो वे मतदान जरूर करते। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस के साथ हैं, लेकिन प्रदेश नेतृत्व को विधायकों से संवाद बढ़ाने की जरूरत है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना