ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / politics / सुप्रीम कोर्ट में उदयनिधि स्टालिन और ए.राजा के खिलाफ याचिका दाखिल, सनातन धर्म...

सुप्रीम कोर्ट में उदयनिधि स्टालिन और ए.राजा के खिलाफ याचिका दाखिल, सनातन धर्म पर की थी विवादित टिप्पणी

15-Sep-2023 04:18 PM

By First Bihar

DELHI: सनातन धर्म को लेकर विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन के मंत्री बेटे उदयनिधि स्टालिन और उनकी ही पार्टी डीएमके के नेता ए. राजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर करते हुए उदयनिधि स्टालिन और ए. राजा के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की है।


दरअसल, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन के बेटे और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से कर दी थी। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कहा था कि कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमें खत्म करना है और हम सिर्फ विरोध नहीं कर सकते। मच्छर, डेंगू, कोरोना और मलेरिया ऐसी चीजें हैं, जिनका हम विरोध नहीं कर सकते, उन्हें खत्म करना होता है। सनातन धर्म भी ऐसा ही है। सनातन का विरोध नहीं, बल्कि उसे खत्म कर देना चाहिए।


उदयनिधि स्टालिन के इस बयान के बाद उनकी ही पार्टी डीएमके के नेता ए राजा ने सनातन धर्म को लेकर उनसे एक कदम आगे बढ़कर विवादित बयान दे डाला। ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना HIV से कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ए राजा ने कहा है कि सनातन धर्म सामाजिक बीमारी है। यह कुष्ठ रोग और एचआईवी से भी ज्यादा घातक है। इन दोनों नेताओं के विवादित बयान को लेकर चेन्नई के एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोनों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग कर दी है।


याचिकाकर्ता ने मांग की है कि डीएमके नेताओं को ऐसे बयान देने से रोका जाए और तमिलनाडु में सनातन धर्म के खिलाफ होने वाले कार्यक्रमों को असंवैधानिक करार दिया जाए। याचिकाकर्ता ने यह भी मांग की है कि इसकी जांच कराई जाए कि कहीं इसके लिए सीमा पार से तो फंडिंग नहीं हो रही है। दोनों नेताओं के संबंध LTTE से है या नहीं इसकी भी जांच कराई जा। याचिकाकर्ता वकील ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ से याचिका पर जल्द सुनवाई की अपील की है।