ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar News: साले सुभाष यादव का लालू पर गंभीर आरोप, कहा..लालू राज में...

Bihar News: साले सुभाष यादव का लालू पर गंभीर आरोप, कहा..लालू राज में CM हाउस से होती थी किडनैपिंग की डील

13-Feb-2025 06:36 PM

By First Bihar

SUBHASH ATTACK LALU YADAV: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर उनके साले सुभाष यादव ने गंभीर आरोप लगाये हैं। कहा है कि लालू के राज में सीएम हाउस में किडनैपिंग की डील होती थी। हमारे सामने लालू डील करते थे। 


बता दें कि कुछ ही महीनों बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वही विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी बड़ा आरोप उनके साले सुभाष यादव ने लगाया है। लालू के कार्यकाल में सीएम हाउस में क्या कुछ होता था इसका खुलासा सुभाष यादव ने किया है।  


एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में सुभाष यादव ने अपने जीजा लालू प्रसाद यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लालू के शासनकाल में CM HOUSE में  अपरहण की डील होती थी। इस डील में उनके जीजा लालू यादव भी शामिल रहते थे। अपहरण के बाद डील के लिए मुख्यमंत्री आवास में बैठक होती थी। 


सुभाष यादव ने कहा कि लालू के राज में एक व्यक्ति का अपहरण हुआ था। किडनैपिंग सहरसा के एक शख्स ने किया था लेकिन आरोप राजद नेता जाकिर हुसैन पर लगा था। जबकि जाकिर हुसैन ने अपहरण नहीं की थी। जिस पर लगातार अपहृत को छोड़ने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। राजद नेता शहाबुद्दीन,लालू यादव और प्रेमचंद गुप्ता फोन करके अगवा व्यक्ति को छोड़ने की बात जाकिर से कह रहे थे।  


सुभाष यादव ने आगे कहा कि लालू ने पूरे बिहार में अपराधी पाल रखे थे। बिहार के हर कोने में उनके गुर्गे मौजूद थे। लेकिन साधू और सुभाष हम दो भाईयों को झूठा ही बदनाम कर दिया गया। मुझे और मेरे भाई को कुछ लोग मिलकर बदनामी का दाग लगा दिया है।