ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / स्पीकर ओम बिरला को राहुल ने दिलाई संविधान की याद, विपक्ष की ताकत...

स्पीकर ओम बिरला को राहुल ने दिलाई संविधान की याद, विपक्ष की ताकत बताकर जताई यह उम्मीद

26-Jun-2024 12:22 PM

By First Bihar

DELHI: ओम बिरला को दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है और वह एक बार फिर स्पीकर बन गए हैं। स्पीकर बनने के बाद सदन में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बधाई दी। इस दौरान राहुल ने ओम बिरला को संविधान की याद दिलाई और विपक्ष की ताकत के बारे में बताते हुए उम्मीद जताई कि स्पीकर सदन में विपक्ष की आवाज को उठाने देंगे।


लोकसभा में अपने भाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सरकार के पास राजनीतिक ताकत है लेकिन विपक्ष भी भारत की ही आवाज रखता है। इस बार विपक्ष की ताहत बीते चुनावों के मुकाबले ज्यादा मजबूत है। विपक्ष चाहेगा कि हम आपके साथ सदन को चलाने में पूरा सहयोग करें।


राहुल ने आगे कहा कि अहम यह नहीं है कि सदन कैसे चल रहा है, जरूरी यह है कि देश की आवाज को कैसे उठाया जा सकता है। इस चुनाव ने दिखा दिया है कि भारत के लोग चाहते हैं कि संविधान की रक्षा हो और हमें यकीन है कि आपकी ओर से विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान की रक्षा की जाएगी।


राहुल गांधी के बाद समाजवादी पार्टी के चीफ सांसद अखिलेश यादव ने स्पीकर से कहा कि आपका अंकुश सत्ता पक्ष पर भी होना चाहिए। सभी को बोलने का समान अवसर मिलना चाहिए। यह नया सदन है और हमें उम्मीद है कि आपकी कुर्सी काफी ऊंची होगी लेकिन ऐसा नहीं है। हम आपको भरोसा दिलाते बैं कि सदन को चलाने में पूरा सहयोग करेंगे।