ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / politics / स्पीकर को लेकर नहीं बनी सहमति: देश के इतिहास में पहली बार होगा...

स्पीकर को लेकर नहीं बनी सहमति: देश के इतिहास में पहली बार होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव; ओम बिरला के खिलाफ मैदान में के.सुरेश

25-Jun-2024 12:18 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा स्पीकर के पद पर आम सहमति नहीं बनने के बाद अब स्पष्ट हो गया है कि देश के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। एनडीए की तरफ सो पूर्व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला उम्मीदवार होंगे जबकि विपक्ष की तरफ से के.सुरेश को उम्मीदवार बनाया गया है। दोनों उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। अब कल यानी 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा।


दरअसल, लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को संसद में चुनाव होना है। एनडीए की तरफ से इस बार भी ओम बिरला को स्पीकर पद के लिए चुना गया है। अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों से संपर्क साधा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 


राहुल गांधी ने शर्त रख दी कि हम लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए सरकार की पसंद के उम्मीदवार को समर्थन देंगे लेकिन डिप्टी स्पीकर विपक्ष से होगा। इसके बाद विरक्ष के कुछ नेताओं ने मंगलवार को राजनाथ सिंह से मुलाकात भी की लेकिन बात नहीं बनी और एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 


एनडीए की तरफ से ओम बिरला के नामांकन दाखिल करने के बाद विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार दिया। विपक्ष की तरफ से के. सुरेश ने स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। देश के इतिहास में शायद यह पहली बार है जब स्पीकर का चुनाव होना, इससे पहले आम सहमित के आधार पर ही स्पीकर का चुनाव कर लिया जाता था।