ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / politics / स्पीकर का चुनाव NDA के लिए पहली चुनौती होगी, उम्मीदवार उतारने को लेकर...

स्पीकर का चुनाव NDA के लिए पहली चुनौती होगी, उम्मीदवार उतारने को लेकर महागठबंधन आज फैसला लेगा

24-Nov-2020 08:35 AM

PATNA : 17वीं विधानसभा के स्पीकर का चुनाव बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच सकता है. विधानसभा में एनडीए गठबंधन को बहुमत हासिल है लेकिन उसके पास कुल संख्या 125 है. स्पीकर की कुर्सी पर इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी दावेदारी रखी है और सरकार गठन के वक्त ही यह तय हो गया था कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी के पाले में होगी. बीजेपी के अंदर से लगातार कई नामों की चर्चा स्पीकर के लिए हो रही है.

25 नवंबर को स्पीकर का चुनाव होना है. संख्या के लिहाज से एनडीए का उम्मीदवार स्पीकर पद पर चुना जाना तय है. लेकिन महागठबंधन इस लड़ाई को दिलचस्प बना सकता है. महागठबंधन के नेता इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं कि उनकी तरफ से स्पीकर का उम्मीदवार उतारा जाए. आज महागठबंधन के नेताओं की एक अहम बैठक होने वाली है. जिसमें उम्मीदवार उतारने को लेकर फैसला किया जाएगा.

आरजेडी विधायकों की बैठक आज राबड़ी आवास पर शाम पांच बजे होने वाली है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में पार्टी अगले तीन दिनों में सदन में सरकार को घेरने की रणनीति तय होगी. इसके साथ ही महागठबंधन के उम्मीदवार पर भी चर्चा होगी, लेकिन बताया जा रहा है कि उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला लालू प्रसाद ही करेंगे.