अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Sep-2023 07:04 PM
By First Bihar
DESK: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) ने बीजेपी से नाता तोड़ दिया है और लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का एलान कर दिया है। AIADMK के इस फैसले से दक्षिण में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। सोमवार को अन्नाद्रमुक की एक बैठक में एनडीए से रिश्ता तोड़ने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
AIADMK की बैठक के बाद पार्टी के उप समन्वयक के पी मुनुसामी ने बताया कि AIADMK बीजेपी और एनडीए से सभी रिश्ते तोड़ रही है। मुनुसामी ने कहा कि बीजेपी का राज्य नेतृत्व लगातार पार्टी पूर्व नेताओं, महासचिव के बारे में अनावश्यक टिप्पणी कर रहा है। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के एलान के बाद एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर जश्न मनाया।
बता दें कि अन्नाद्रमुक के इस ऐलान के बाद तमिलनाडु में अब बीजेपी 2024 के चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी। अन्नाद्रमुक ने पिछले हफ्ते ही बीजेपी और एनडीए के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया था। सोमवार को पार्टी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर AIADMK आधिकारिक रूप से अलग हो गई।