Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
07-Jun-2025 07:57 PM
By FIRST BIHAR
Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि शुरुआती जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित जांच के लिए अस्पताल लाया गया था। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी। उन्हें विशेष वीआईपी वार्ड में रखा गया और सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर को अलर्ट मोड पर रखा गया।
सोनिया गांधी 2 जून को अपनी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शिमला आई थीं और छराबड़ा स्थित प्रियंका के निवास पर रुकी हुई थीं। वह हर वर्ष गर्मियों में हिमाचल के शांत वातावरण में कुछ दिन बिताने आती हैं। इस बार भी वह निजी प्रवास पर थीं, लेकिन शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी की एमआरआई सहित अन्य आवश्यक मेडिकल जांच की गईं। रिपोर्ट्स आने के बाद ही आगे की चिकित्सकीय दिशा तय की जाएगी। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह अस्पताल से लौट चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से अभी तक सोनिया गांधी की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।