कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला
31-Jan-2025 01:30 PM
By KHUSHBOO GUPTA
New Delhi: संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अजीबोगरीब टिप्पणी की है। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को पुअर लेडी कहा है। दरअसल, संसद परिसर में जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति को Poor Lady कह डाला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जब सोनिया गांधी से पूछा गया तो उन्होंने सीधे मीडिया को कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन इस बीच सोनिया और राहुल गांधी आपस में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते दिखाई दिए। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें पुअर लेडी यानी बेचारी महिला कहकर तंज कसा। सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के संबोधन पर कहा कि झूठे वादे हैं। जिसके बाद राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को बोरिंग कहा। इस पर सोनिया गांधी कहती हैं-पुअर लेडी... राष्ट्रपति आखिर में बहुत थक गई थीं।
आपको बता दें कि संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत जल्द दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं और उनसे होने वाले बदलावों के बारे में भी जिक्र किया।