ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी

ARA News: ‘बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान करे सरकार’ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान बोलीं सोनाली सिंह

ARA News: भोजपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करते हुए समाजसेविका सोनाली सिंह ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने प्रशासन से नावों की व्यवस्था और टूटी बांध की मरम्मत की अपील की।

09-Aug-2025 03:54 PM

By FIRST BIHAR

ARA News: भोजपुर के बड़हरा की बेटी और क्षेत्र की प्रखर समाजसेविका सोनाली सिंह ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। शुक्रवार को उन्होंने बड़हरा प्रखंड के नेकेनाम टोला, बखोरापुर, केशवपुर समेत कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को नजदीक से जाना।


ग्रामीणों ने सोनाली सिंह को बताया कि सबसे बड़ी समस्या आवागमन की है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर से घरों में पानी घुस गया है और कई जगहों पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 8 नाव उपलब्ध कराने की बात कही गई थी लेकिन मौके पर नावों की भारी कमी है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर रात में किसी की तबीयत और प्रसूता महिला की हालात बिगड़ जाए तो अस्पताल तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।


सोनाली सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि वे इन समस्याओं को जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया तक पहुंचाएंगी और उनसे आग्रह करेंगे की जल्द समस्याओं को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह अपनी टीम के साथ बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री लेकर पहुंचेंगी और पूरे क्षेत्र में वितरण करेंगी।


साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पर्याप्त संख्या में नाव उपलब्ध कराई जाए ताकि लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो। केशवपुर स्थित मुक्तिधाम के पास टूटे हुए बांध की मरम्मत की आवश्यकता पर भी उन्होंने जोर दिया और कहा कि इस मुद्दे को वह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के समक्ष रखेंगी ताकि बाढ़ से स्थायी राहत मिल सके।