ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / politics / सिंगापुर में शुरू हुआ लालू यादव का इलाज, सामने आई तस्वीर

सिंगापुर में शुरू हुआ लालू यादव का इलाज, सामने आई तस्वीर

14-Oct-2022 03:49 PM

DESK : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिंगापुर में हैं और अब उनका बेहतर इलाज शुरू हो चूका है। लालू यादव को हॉस्पिटल में एडमिट कर लिया गया है। डॉक्टर उनके हेल्थ की जांच कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव का सेहत फिलहाल सामान्य है। उनके बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू यादव की कई तस्वीरें शेयर की है। 




आपको बता दें, सिंगापुर में लालू यादव की एक बेटी रोहिणी आचार्या रहती हैं। वे रोहिणी के पास ही रहकर अपना इलाज करा रहे हैं। लालू के साथ उनकी बेटी मिसा भारती भी सिंगापुर में हैं। लालू परिवार का मानना है कि इलाज के सिलसिले में सिंगापुर में लंबे समय तक भी रहना पड़ सकता है। लिहाजा सारी तैयारी के साथ वे सिंगापुर गए हैं। लालू परिवार के करीबियों के मुताबिक इलाज कराने जा रहे लालू प्रसाद यादव के साथ 6 लोग सिंगापुर गए हैं। 


news image



बताया ये भी जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांटेशन की चर्चा हो रही है। इसके लिए उनके बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ परिवार के अन्य सदस्य भी सिंगापुर जा सकते हैं। हालांकि लालू परिवार के तरफ से ऐसी कोई जानकारी अब तक नहीं दी गई है। फिलहाल लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज शुरू किया जा चूका है। 


news image


आपको बता दें, लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पहले भी कई तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वे बीच पर एन्जॉय करते नज़र आ रहे थे। लेकिन, इस बार रोहिणीने जो फोटोज शेयर किए हैं उसमें आरजेडी सुप्रीमो अस्पताल में अपना इलाज कराते दिख रहे हैं।