ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / सिंगल ब्रांडिंग का जोखिम समझते हैं तेजस्वी, हार का ठीकरा या जीत का...

सिंगल ब्रांडिंग का जोखिम समझते हैं तेजस्वी, हार का ठीकरा या जीत का सेहरा.. वक़्त बताएगा

16-Sep-2020 12:58 PM

PATNA: राजनीति में सिंगल ब्रांडिंग  बहुत रिस्की होता है लेकिन कई बार सिंगल ब्रांडिंग  राजनीतिक दलों की रणनीतिक मजबूरी होती है। राहुल गांधी इस रणनीतिक मजबूरी का शिकार हो चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद हार का ठीकरा राहुल गांधी के सर हीं फूटा था। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी यादव की सिंगल ब्रांडिंग  हो रही है। तेजस्वी इस सिंगल ब्रांडिंग का जोखिम और नुकसान सब समझते हैं लेकिन कांग्रेस की तरह उनकी भी रणनीतिक मजबूरी है। चुनाव से पहले न सिर्फ पार्टी दफ्तर के बाहर बल्कि पटना और बिहार के दूसरे इलाकों में आरजेडी की तरफ से बड़े-बडे़ होर्डिंग लगाये गये हैं जिसमें सिर्फ और सिर्फ तेजस्वी यादव की तस्वीर है।




न सिर्फ यह सिंगल ब्रांडिंग है बल्कि एक बड़ा प्रयोग है आरजेडी की तरफ से। कुछ वक्त पहले तक यह सोंचा भी नहीं जा सकता था कि आरजेडी के बैनर-पोस्टर और होर्डिंग से लालू-राबड़ी गायब हो जाएंगे लेकिन लालू-राबड़ी आरजेडी के पोस्टरों बैनरों से गायब हो गये हैं। तेजस्वी की सिंगल ब्रांडिंग आरजेडी का सबसे ठोस चुनावी प्लान इसलिए है क्योंकि अब जबकि इतने बड़े पैमाने पर उनके पोस्टर और बैनर लगा दिये गये हैं तो सहयोगी भी उनके नेतृत्व पर बात नहीं कर सकेंगे क्योंकि आरजेडी ने अब क्लियर कर दिया है कि चेहरा तेजस्वी यादव हीं होंगे।हांलाकि इस सिंगल ब्राडिंग का नुकसान यह है कि स्थिति यह होती है ताली कप्ता को तो गाली भी कप्तान को ऐसे में ऐसी ब्राडिंग रिस्की भी होता है।