गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
19-Jan-2021 07:59 AM
By Ganesh Samrat
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले जनता दल यूनाइटेड छोड़कर आरजेडी में शामिल होने वाले श्याम रजक को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. श्याम रजक को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इसके पहले उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन श्याम रजक ने उसे स्वीकार नहीं किया था.
श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने का फैसला पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने लिया है. राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने श्याम रजक को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने से जुड़ा आदेश जारी कर दिया है.
श्याम रजक को पिछले दिनों जब आरजेडी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था उसी वक्त यह सवाल उठा था कि जदयू छोड़कर आरजेडी में आने के बाद श्याम रजक का कद नीचे हो गया है. श्याम रजक जदयू में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे और अब उन्हें आरजेडी के अंदर भी इसी पद पर तैनात किया गया है. श्याम रजक ने इस बार विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन वह लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे हैं. तेजस्वी यादव 2 दिन पहले जब रूपेश कुमार सिंह के गांव उनके परिजनों से मुलाकात करने गए थे उस वक्त भी श्याम रजक उनके साथ मौजूद थे.