ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / ट्रंप से मुलाकात पर PM मोदी की तारीफ में शत्रुघ्न सिन्हा ने पढ़े...

ट्रंप से मुलाकात पर PM मोदी की तारीफ में शत्रुघ्न सिन्हा ने पढ़े कसीदे, कहा- ‘तेरा जादू चल गया’

28-Aug-2019 01:41 PM

By 13

DESK: बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए ‘शॉट गन’ यानी शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी के एक बार फिर कायल हो गये हैं. मोदी के आलोचक माने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने एक महीने में दूसरी बार पीएम मोदी की तारीफ में कसीढ़े पढ़े हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की शत्रुघ्न सिन्हा ने तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा है- ‘तेरा जादू चल गया’. https://youtu.be/CUdd_cJEaHc शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा है. 'फ्रांस में अमेरिका के साथ आपने (पीएम मोदी) द्विपक्षीय बैठक के दौरान बहुत अच्छी तरह से बातचीत की. ट्रंप के साथ आपका तालमेल और केमिस्ट्री सभी को देखने में अच्छा लगा. आपके आकर्षण और कूटनीति के साथ राष्ट्रपति ट्रंप के जादू ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का अद्भुत काम किया. भले ही वो  फिल्म ना चली हो, लेकिन तेरा जादू चल गया.' इससे पहले, शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण की प्रशंसा की थी. शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'बेहद साहसी, अच्छा शोध और विचारोत्तेजक'. आपको बता दें कि बीजेपी में रहते हुए शत्रुघ्न सिन्हा मोदी के आलोचक रहे और समय-समय पर उनके खिलाफ बयानबाजी करते रहते थे. उन्होंने बीजेपी को वन मैन शो, टू मैन आर्मी करार दिया था. जिसके बाद 'शॉटगन' इसी साल अप्रैल में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.