Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
24-Jan-2021 03:08 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता दल यूनाइटेड को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. इसके लिए उन्होंने लव कुश के पुराने समीकरण को एक्टिवेट करने का बीड़ा उठाया है. पार्टी ने इसी समीकरण को साधने के लिए उमेश कुशवाहा को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया और लगातार उपेंद्र कुशवाहा पर नीतीश कुमार ने आंखें गड़ा रखी है. माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा किसी भी वक्त नीतीश के साथ हो सकते हैं.
लेकिन इन सब के बीच विधानसभा चुनाव के पहले तक के नीतीश कुमार के साथ रहे श्री भगवान कुशवाहा ने पेंच फंसा दिया है. दिल्ली में कुशवाहा महासभा की बैठक में शामिल होने पहुंचे श्री भगवान कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार केवल कुछ कुशवाहा नेताओं को अपने साथ जोड़कर लव कुश समीकरण मजबूत नहीं कर सकते. उन्हें कुशवाहा समाज के तमाम बड़े नेताओं को अहमियत देनी होगी. इतना ही नहीं श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने यह भी कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार कुशवाहा समाज की उपेक्षा कर रही है. बीजेपी ने केंद्रीय कैबिनेट में आज तक कुशवाहा को तरजीह नहीं दी और बिहार में भी उनकी तरफ से ऐसा ही किया जा रहा है.
श्री भगवान कुशवाहा ने जगदीशपुर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद जेडीयू छोड़कर एलजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ा. उन्हें खुद तो जीत हासिल नहीं हुई लेकिन जेडीयू उम्मीदवार को उन्होंने हार की चौखट तक के जरूर पहुंचा दिया. श्री भगवान कुशवाहा की वजह से ना केवल जगदीशपुर बल्कि भोजपुर और आसपास के जिलों में भी कुशवाहा वोटर जेडीयू से दूर छिटक गए. हालांकि विधानसभा चुनाव के बाद श्री भगवान कुशवाहा नीतीश कुमार से मुलाकात कर चुके हैं. माना जा रहा है कि एलजेपी के साथ भले ही उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा लेकिन अब वह चिराग के साथ ज्यादा लंबा चलने के मूड में नहीं हैं. ऐसे में इस बात की संभावना ज्यादा है कि श्री भगवान कुशवाहा एक बार से जेडीयू में शामिल हो जाएं, लेकिन इसके लिए उपेंद्र कुशवाहा की राजनीति पर उनकी नजरें टिकी हुई है.