मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
20-May-2020 12:43 PM
PATNA : एक साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान शरद यादव ने नई पार्टी बनाई थी। शरद यादव ने लोकसभा का चुनाव भले ही अपनी पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल के टिकट पर नहीं लड़ा लेकिन उन्हें उम्मीद थी कि आरजेडी की टिकट पर लोकसभा पहुंच जाएंगे। हालांकि मोदी लहर में सब कुछ उल्टा हो गया। शरद यादव की लोकतांत्रिक जनता दल ने अपने पहले साल का सफर पूरा कर लिया है। 18 मई को उनकी पार्टी का पहला स्थापना दिवस था।
लोकतांत्रिक जनता दल के पहले स्थापना दिवस पर शरद ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी थी लेकिन कोरोना महामारी और लॉक डाउन में फिलहाल शरद यादव की राजनीतिक गतिविधियों पर पूरी तरह से ताला लगा दिया है। राज्य सभा चुनाव के पहले बिहार में सक्रिय हुए शरद यादव को उम्मीद थी कि कुशवाहा मांझी और मुकेश साहनी के साथ नजदीकियां बढ़ा कर आरजेडी के ऊपर दबाव बना सकते थे। हालांकि राज्यसभा में जाने के लिए शरद का यह दांव भी खाली गया था। लालू यादव पर उनका दबाव काम नहीं आया और शरद की बजाय लालू ने नए चेहरों को राज्यसभा भेज दिया। इससे नाराज उनकी पार्टी के नेताओं ने लालू यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और अब शरद यादव की अगली प्लानिंग बिहार में नए सियासी समीकरण की तरफ आगे बढ़ने की थी।
पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि शरद होली के बाद बिहार में अपनी सक्रियता बढ़ाने वाले थे लेकिन तभी कोरोना महामारी ने हालात बेकाबू कर दिए। देश में लॉकडाउन का दौर शुरू हो गया और शरद की सियासत पर भी लॉक लग गया। अब विधानसभा चुनाव के पहले शरद अपनी पार्टी को कितना सक्रिय कर पाएंगे इस पर भी संदेह है। मौजूदा हालात में शरद यादव के पास भी राजनीतिक विकल्प बहुत कम बचे हैं। शरद के पास पहला विकल्प महागठबंधन में मन मारकर बने रहने का है तो वहीं दूसरा विकल्प वापस नीतीश कुमार के पास लौटने का है। सियासी जानकार मानते हैं कि शरद के लिए दूसरा विकल्प बेहद मुश्किल है क्योंकि नीतीश कुमार शरद को अपनाएंगे इस बात की उम्मीद ना के बराबर है। ऐसे में शरद की राजनीति अब पटरी पर वापस कब तक लौटेगी यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है।