ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / politics / शिवहर में प्रत्याशी के मर्डर के बाद भी होगा मतदान, DM ने कर...

शिवहर में प्रत्याशी के मर्डर के बाद भी होगा मतदान, DM ने कर दिया साफ

25-Oct-2020 02:24 PM

PATNA: शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह की हत्या के बाद भी वहां पर मतदान होगा. इसको लेकर डीएम ने कहा कि विधानसभा का चुनाव नहीं टलेगा. जो आयोग की तरफ से समय तय किया गया उस समय पर ही शिवहर में चुनाव होगा. 

चुनाव कैंसिल होने की हो रही थी चर्चा

शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार श्री नारायण सिंह की हत्या के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि शिवहर से चुनाव कैंसिल हो जाएगा, लेकिन इसको लेकर डीएम ने साफ कर दिया है चुनाव समय पर ही होगा. 

मान्यता प्राप्त पार्टी के नहीं थे उम्मीदवार

जो चुनाव आयोग का गाइडलाइन है उसमें सभी के लिए अलग-अलग नियम है. अगर किसी मान्यता प्राप्त पार्टी के उम्मीदवार की हत्या होती है तो चुनाव कैंसिल हो जाता है. लेकिन जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी का सिर्फ रजिस्ट्रेशन हुआ है. वह मान्यता प्राप्त पार्टी नहीं है. ऐसे में उम्मीदवार श्री नारायण सिंह की हत्या के बाद भी चुनाव कैंसिल नहीं होगा. समय पर चुनाव होगा. यहां पर नामांकन का समय भी अब खत्म हो गया है. ऐसे में जनता दल राष्ट्रवादी पार्टी के कोई दूसरा उम्मीदवार या श्री नारायण के परिजन नामांकन भी नहीं कर सकते हैं. 

कल हुआ था मर्डर

 पुरनहिया प्रखंड के हथसार गांव के पास  प्रत्याशी पैदल ही चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी 10 से 15 की संख्या में आए  बदमाश आए और चारों तरफ से फायरिंग करने लगे. जबतक सभी लोग संभल पाते तबतक श्रीनारायण और तीन लोगों को गोलियां लग गई. वहां मौजूद रहे एक व्यक्ति ने बताया कि सब चिल्ला रहा था कि मार दो-मार दो. दो हत्यारे उम्र में बड़े थे बाकि के सब 20 से 25 साल के बीच के थी.  इतने में हमने एक आरोपी को पकड़ लिया, फिर गोली की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर मार डाला.