ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / politics / शिवसेना, NCP और कांग्रेस में बन गई बात ! शिवसेना का ही होगा...

शिवसेना, NCP और कांग्रेस में बन गई बात ! शिवसेना का ही होगा CM, 14-14-12 के फॉर्मूले पर होंगे मंत्री- सूत्र

15-Nov-2019 10:56 AM

MUMBAI: महाराष्ट्र में लंबे चले सियासी उठापटक के बाद आखिरकार सरकार गठन को लेकर शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के बीच बात बनती दिख रही है. सूत्रों के मुताबिक तीनों पार्टियों के बीच सहमति होने के बाद महाराष्ट्र में सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है.


सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच लगातार बातचीत चल रही है. तीनों दलों के बीच कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को लेकर सहमति बन गई है. सरकार बनाने को लेकर शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी के बीच समझौता हो गया है. इस समझौते के तहत शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा. वहीं कांग्रेस और एनसीपी के खाते में एक-एक उपमुख्यमंत्री का पद आएगा.


सूत्रों के मुताबिक शिवसेना को पूरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद मिलेगा, जबकि एनसीपी को 14 और कांग्रेस को 12 मंत्री पद मिलेगा. वहीं शिवसेना के खाते में भी मुख्यमंत्री पद के अलावा 14 मंत्री पद भी आएंगे. सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और एनसीपी नेता शरद पवार के बीच मुलाकात हो सकती है.