ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब

Home / politics / ‘पराजय से ज्यादा बुरा है हार के बाद मैदान छोड़ देना’, शिवानंद तिवारी...

‘पराजय से ज्यादा बुरा है हार के बाद मैदान छोड़ देना’, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को बताया रणछोड़

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘रणछोड़’ बताया और नेतृत्व पर सवाल उठाए।

17-Mar-2026 02:08 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: राज्यसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एक बार फिर से तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके परिवार के काफी करीबी रहे शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव को रणछोड़ करार दिया है।


दरअसल, बिहार की पांच सीटों के लिए हुए राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। चार सीट पर तो एनडीए की जीत तय मानी जा रही थी लेकिन एक सीट पर कांटे की टक्कर हुई हालांकि इसमें आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह की हार हो गई और पांचों सीटें एनडीए के खाते में चली गईं।


बिहार विधानसभा चुनाव की तरह ही राज्यसभा चुनाव में आरजेडी उम्मीदवार एडी सिंह की हार के तुंरत बाद तेजस्वी यादव के पटना से कोलकाता निकल गए। उनके कोलकाता जाने पर पार्टी के पुराने नेता और लालू प्रसाद के करीबी शिवानंद तिवारी ने निशाना साधा है।


पूर्व सांसद रहे शिवानन्द तिवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “पराजय से ज़्यादा बुरा है पराजय के उपरांत मैदान छोड़ देना. सुना है तेजस्वी कोलकाता के लिए निकल गए. इसके पूर्व विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद भी उन्होंने बिहार छोड़ दिया था. बीबी-बच्चों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यूरोप की यात्रा पर निकल गए थे. पराजय के बाद रण छोड़ देने वाले नेताओं के साथ उनके समर्थक नहीं टिकते हैं. शिवानन्द”.


बता दें कि पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी महागठबंधन और आरजेडी की करारी हार हुई थी। इस बुरी हार को तेजस्वी यादव बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और बिहार छोड़कर चले गए थे। विधानसभा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद से तेजस्वी कहां चले गए इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। तब भी शिवानंद तिवारी ने इसको लेकर सवाल उठाए थे और उन्हें मैदान छोड़ने वाले नेता बताया था।