LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
11-Sep-2023 05:53 PM
By First Bihar
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर JMM चीफ शिबू सोरेन की सेहत से जुड़ी हुई आ रही है। सीएम हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। रांची लौटने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें आनन फानन में दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में जी20 समिट में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके पिता शिबू सोरेन भी स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए थे। सोमवार को स्वास्थ्य जांच कराने के बाद शिबू सोरेन सीएम हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली से रांची लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
इससे पहले बीते 10 फरवरी को भी शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें रांची के मेदांता अस्पतालल में भर्ती कराया गया था। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने झामुमो सुप्रीमो के फेफड़े और किडनी में इंफेक्शन होने की जानकारी दी थी। पिछले दिनों तबीतय में सुधार होने के बाद वे वापस रांच लौटे थे और पार्टी की गतिविधियों में भी हिस्सा ले रहे थे।