ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / politics / शीतकालीन सत्र: कांग्रेस के पांच सांसदों पर बड़ा एक्शन, सदन में हंगामा करने...

शीतकालीन सत्र: कांग्रेस के पांच सांसदों पर बड़ा एक्शन, सदन में हंगामा करने पर स्पीकर ने किया सस्पेंड

14-Dec-2023 03:17 PM

By First Bihar

DELHI: संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा मचाया। सदन में इस मामले पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामा करने वाले टीएमसी सांसद के बाद कांग्रेस के पांच सांसदों के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है।


दरअसल, 13 दिसंबर को लोकसभा में सदन की कार्यवाही के बीच सुरक्षा में बड़ी चूक हुई थी। दो संदिग्ध दर्शक दीर्घा से कूचकर सांसदों के बीच पहुंच गए थे और पीले रंग का धूआं फैला दिया था। जिसके बाद सदन के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी। गुरुवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य सुरक्षा में चूक को मुद्दा बनाकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।


भोजनावकाश के बाद जैसे ही फिर से लोकसभा में कार्यवाही शुरू हुई। विपक्ष के सदस्य हंगामा करने लगे। जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ने सदन में हंगामा करने के आरोप में कांग्रेस के पांच सांसदों टी एन प्रतापन, हिबी इडेन, जोतिमणि, रम्या हरिदास और डीन कुरियाकोस को बाकी बचे पूरे सत्र से निलंबित कर दिया है। इससे पहले राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन को सभापति जगदीप धनखड़ ने निलंबित कर दिया था।