मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
05-May-2023 05:57 PM
By First Bihar
DESK: शरद पवार एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे, उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पार्टी के भारी दबाव के बाद शुक्रवार को उन्होंने अपने फैसले को वापस लेने का एलान किया। इससे पहले NCP की कमेटी ने शरद पवार के इस्तीफा देने के फैसले को खारिज कर दिया था।
शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं की भावना का अपमान नहीं कर सकते हैं। भावुक होकर लिया गया फैसला वापस लेता हूं। 2 मई को पद से इस्तीफा देने का फैसला था। उस वक्त ऐसा लगा था कि रिटायर होने का समय आ गया है। मेरे फैसले से कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं को दुख हुआ और उन्होंने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह देखकर वे काफी भावुक हैं। एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के कहने के बाद और सबकी भावनाओं का सम्मान करते हुए अध्यक्ष पद से रिटायर होने का फैसला वापस लेता हूं। शरद यादव ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए कई नेता ने इस्तीफे का फैसला वापस लेने की बात कह रहे थे। बता दें कि शरद पवार ने 2 मई को अचानक एनसीपी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था।