ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / politics / अब बिहार कांग्रेस प्रभारी नहीं रहना चाहते हैं शक्ति सिंह गोहिल, बोले- मुझे...

अब बिहार कांग्रेस प्रभारी नहीं रहना चाहते हैं शक्ति सिंह गोहिल, बोले- मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए

05-Jan-2021 07:19 AM

PATNA: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. इसको लेकर कई तरह के पहले से ही सवाल उठते आ रहे हैं.  ऐसे में बिहार कांग्रेस के प्रभारी रहे शक्ति सिंह गोहिल इस पद पर नहीं रहना चाहते हैं.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकामन से गुजारिश की है कि उनको बिहार के प्रभार से मुक्त कर दिया जाए.  इसके बदले उनको कोई दूसरी जिम्मेवारी दी जाए. शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि ‘’ निजी कारणों से मैंने कांग्रेस आलाकमान से गुज़ारिश कि है की मुझे लाइट जिम्मेवारी दी जाए और बिहार के प्रभार से मुक्त किया जाए.’’

 बिहार में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था, कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह 19 सीटों पर ही जीत दर्ज करा पाई. लोकसभा उप चुनाव में भी वाल्मीकिनगर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा था वहां भी उम्मीदवार की बुरी तरह से हार हो गई. इसको लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने पार्टी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था और कहा था कि जिम्मेवार लोगों  को राहुल गांधी से सबक लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए. लेकिन बिहार के किसी भी नेता ने अब तक हार की जिम्मेवारी लेते हुए अपना पद नहीं छोड़ा है. ऐसे में सिर्फ शक्ति सिंह गोहिल ही आगे आकर बिहार प्रभारी का पद छोड़ने की गुजारिश की है.