ब्रेकिंग न्यूज़

वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला

Home / politics / 15 साल नौकरी छिनने वाले अब 10 लाख जॉब देने का कर रहे...

15 साल नौकरी छिनने वाले अब 10 लाख जॉब देने का कर रहे दावा, ये तो बिना जमीन लिखवाए देंगे भी नहीं

29-Sep-2020 03:24 PM

PATNA:  बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जिस आरजेडी की सरकार ने 15 साल में नौकरी छिना और वह अब 10 लाख लोगों को पहली कैबिनेट में नौकरी देने की बात कर रहे हैं. इससे अच्छा मजाक और क्या हो सकता है. 

बिना जमीन का नहीं देते हैं नौकरी

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जो नौकरी देने का वादा कर रहे हैं वह लोग तो बिना जमीन लिखें नौकरी भी नहीं देते हैं. नौकरी पाने के लिए लोगों की रजिस्ट्री ऑफिस में भी भीड़ लगेगी और नौकरी के बदले जमीन लिखना पड़ेगा. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में एनडीए ने काम किया है और आगे भी कर दिखाएंगे. बिहार के लोगों का नीतीश कुमार पर भरोसा है. आंकड़ों के आधार पर भी आकलन किया जाएगा तो फर्क साफ दिखता है. इस चुनाव में काम अधिकतर वर्चुअल है. पहले की अपेक्षा बिहार में एनडीए और मजबूत हुई है. जेडीयू के साथ जीतन राम मांझी का गठबंधन भी हुआ है. 

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तेजस्वी यादव पोस्टर से लालू प्रसाद को तो हटा ही दिए हैं. लेकिन तेजस्वी का बस चले तो लालू का लालटेन भी हटा देंगे. लालू के शासन काल में बिजली नहीं थी बच्चों को लालटेन की रोशनी में पढ़ना पड़ता था, लेकिन आज हर गांव में बिजली पहुंच गई है. शाहनवाज ने कहा कि बिहार में एनडीए और नीतीश कुमार भरोसे का नाम है. जनता का पीएम पर पूरा भरोसा है. जिस तरह से कोरोना संकट में बिहार सरकार ने काम किया और केंद्र सरकार ने लोगों के खाता में पैसा भेजा. अनाज मिला. उससे गरीबों का भरोसा सरकार पर बढ़ा है. जनता को लग रहा है कि उनकी चिंता करने वाली कोई सरकार है.