बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
27-Apr-2025 07:19 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। तमाम दलों के नेता अपने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को गोलबंद करने में जुटे हैं। इसी बीच बड़ी खबर सीवान से निकलकर सामने आ रही है, जहां पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका बेटा ओसामा शहाब आऱजेडी के टिकट पर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेगा।
दरअसल, पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की निधन के बाद उनकी पत्नी हिना शराब और बेटे ओसामा ने आऱजेडी से किनारा कर लिया था। आरजेडी से दो बार लोकसभा का टिकट मिला लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। तीसरी बार टिकट नहीं मिलता तो हिना शहाब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर गईं लेकिन इसके बावजूद सीवान की जनता ने उन्हें नकार दिया। इस बीच शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा पर कई संगीन आरोप लगे। जमीन कब्जा करने से लेकर गोलीबारी करने का आरोप ओसामा के ऊपर लगा।
इन मामलों में शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा जेल की हवा तक खा चुका है। बेटे को परेशानी में घिरता देख आखिरकार शहाबुद्दीन फैमिली ने आरजेडी खेमें में वापसी का रास्ता चुना। राजधानी पटना में पूरे तामझाम के साथ शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की एंट्री आरजेडी में हुई। खुद तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद ने बाहें खोलकर दोनों मां-बेटे का पार्टी में स्वागत किया। इसके साथ ही पार्टी के मंच पर ओसामा को जगह मिलने लगी।
अब विधानसभा का चुनाव आने वाला है ऐसे में सीवान में मीडिया से बातचीत के दौरान शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने बेटे ओसामा को लेकर बड़ी बात कही। हिना शहाब ने कहा कि वह चाहती हैं कि उनका बेटा अपने पैतृक विधानसभा क्षेत्र रघुनाथपुर से चुनाव लड़े। हिना शहाब के इस बयान के बाद यह साफ हो गया है कि ओसामा रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगा। अगर ऐसा होता है तो इस सीट से पिछले दो बार से विधायक रहे हरिशंकर यादव का टिकट कटना तय माना जा रहा है।
सीवान से फैय्याज अली की रिपोर्ट...