ब्रेकिंग न्यूज़

वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास, बंगाल में टायर बेचते हैं पिता फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब

Home / politics / शाह और नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में...

शाह और नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में लालू-नीतीश को घेरने की बनी स्ट्रेटजी; मिशन 2024 को लेकर दिया ये टास्क

19-Dec-2023 08:13 AM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां आज दिल्ली में विपक्षी दलों का महाजुटान होने जा रहा है तो वहीं इससे पहले बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बिहार के बड़े नेताओं की बैठक बुला ली। राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर के आवास पर डिनर के साथ हुई इस बैठक में शाह और नड्डा ने 2024 में बिहार में महागठबंधन को धूल चटाने के लिए पार्टी के नेताओं को टास्क दे दिया है।


दरअसल, दिल्ली में मंगलवार को I.N.D.I.A की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार में लालू-नीतीश और तेजस्वी समेत अन्य गठबंधन में शामिल अन्य दलों के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बड़ी बैठक में गठबंधन में शामिल सभी 28 दलों के शीर्ष नेता शामिल होंगे। बैठक में बीजेपी को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने की रणनीति बनेगा। इसके साथ ही साथ इंडी गठबंधन के संयोजक के नाम पर मुहर लगने के साथ साथ सीट शेयरिंग का फॉर्मूला भी तय होने की संभावना जताई जा रही है लेकिन विपक्षी दलों की इस बैठक से पहले अमित शाह और जेपी नड्डा ने सोमवार की देर शाम बिहार के सभी सांसदों के साथ बैठक की।


करीब एक घंटे तक चली इस बैठक में पार्टी के सांसदों से बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की फीडबैक लिया। इस दौरान शाह और जेपी नड्डा ने सभी सांसदों को अपने क्षेत्र में अधिक समय बिताने, रणनीति और पकड़ मजबूत करने, पार्टी का प्रदर्शन बेहतर बनाने और जीत सुनिश्चित करने का टास्क दिया। 


बैठक में शाह ने सांसदों से लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तैयारियां एकसाथ जुटने को कहा है। उन्होंने दोनों चुनावों की तैयारी में लग जाने का निर्देश दिया है। बैठक में शाह और नड्डा के अलावा नित्यानंद राय, गिरिराज सिंह, संजय मयूख, रविशंकर प्रसाद, विजय सिन्हा, संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र और हरि सहनी भी मौजूद थे।