ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
19-Sep-2020 01:38 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग का पेंच एनडीए और महागठबंधन दोनों राजनीतिक खेमों के लिए चुनौती बनी हुई है। महागठबंधन में कलह ज्यादा है क्योंकि लगातार संकेत मिलते रहे हैं कि सीट शेयरिंग पर बात करना तो दूर तेजस्वी अपने सहयोगियों के फोन तक नहीं उठाते। तेजस्वी के रवैये से नाराज होकर जीतन राम मांझी महागठबंधन छोड़ चुके हैं और दूसरे सहयोगी खासकर रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर खासे बेचैन हैं।
उपेन्द्र कुशवाहा ने कल राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की। दूसरी तरफ आज मुकेश सहनी उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने उनके घर पहुंच गये। दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में घंटो मुलाकात हुई हांलाकि इस मुलाकात पर न तो उपेन्द्र कुशवाहा ने कुछ कहा न हीं मुकेश सहनी ने। माना जा रहा है कि चुनाव सर पर है बावजूद इसके सीट शेयरिंग को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी से तेजस्वी यादव के साथ बातचीत आगे बढ़ भी नहीं पा रही है। यहां तक कि महागठबंधन की दूसरी बड़ी पार्टी कांग्रेस के साथ भी आरजेडी का सीटों को लेकर कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
ऐसे में उपेन्द्र कुशवाहा और मुकेश सहनी इस बात को लेकर बेचैन हैं कि कहीं आरजेडी की ओर से हालात ऐसे न पैदा कर दिये जांए कि उनके पास बाहर जाने के सिवा कोई विकल्प हीं न बचे ऐसे में दोनों नेता दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं अंदरखाने से ऐसी खबर आ रही है। उपेन्द्र कुशवाहा कई बार दिल्ली जा चुके हैं लेकिन कांग्रेस के साथ भी उनकी बात नहीं बन पायी है।